सरसा में कोरोना से दो मरीजों की मौत

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला में मंगलवार को कोरोना(Coronavirus) संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए है जबकि 96 मरीज स्वस्थ हुए है। जिला में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 97.66 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 27 मरीज मिले है। जिनमें से सरसा शहर से 7, डबवाली से 1, ऐलनाबाद से 2, कालांवाली से 1, ओढां से 1, नाथुसरी चोपटा से 3, माधोसिंघाना से 5, रानियां से 3, चौटाला से 2 व बडागुढ़ा से दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले है।

उन्होंने बताया कि गांव गिगोरानी निवासी 83 वर्षीय महिला की अपने घर ही कोरोना से मौत हो गई। वहीं सरसा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में कोरोना(Coronavirus) से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 621901 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33024 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts