सड़क हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत

Published On

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां रोहतक रोड़ पर गांव गुढ़ा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिजेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी खिड़वाली व प्रवीण निवासी शिव कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक वॉल पेटिंग का काम करते थे और नूंह से अपनी पेटिंग का काम निपटा कर ऑटो से रोहतक जा रहे थे। जब यह गांव गुढ़ा के पास पहुंचे तो उसी दौरान एक अज्ञात वाहन से ऑटो की टक्कर (Road Accident) हो गई।

हादसा (Road Accident) इतना भयंकर था कि दोनों ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। हादसे में ऑटो में सवार दो अन्य को भी चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस मामले में पुलिस ने जहां हादसे में घायल राहुल नामक युवक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts