इंटर स्टेट रेसलिंग मे प्रताप स्कूल के उमेश ने स्वर्ण व आकाश ने जीता कांस्य पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: इंटर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप जो की पंचकूला में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल के उमेश ने 87 किलोग्राम में गोल्ड व आकाश 60 ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया। विजेता पहलवानों का स्कूल प्रांगण में द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया, विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुबोध दहिया, प्रिंसिपल दया दहिया, रेसलिंग कोच प्रदीप, संतोष, संदीप व अनिकेत में स्वागत किया। Kharkhoda News

इस अवसर पर ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि दोनों ही पहलवान मेहनती है आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर भी पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। दोनों ही पहलवान इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश व विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया केंद्र व हरियाणा खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरींयां स्थापित की गई है जिसमें खिलाड़ियों को खेल कीट, कोच व खेल सामान उपलब्ध कराया जाता है जिसके परिणाम स्वरुप विद्यालय के खिलाड़ी निरंतर पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– कैथल और करनाल के दो दोस्तो की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

About The Author

Related Posts