बेकाबू हुए दरिंदे, अब गुरुग्राम में भी 10वीं की छात्रा से दुराचार
अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल Now In Gururgram, A 10th Class Student Abused
गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)।
गुरुग्राम की धरती पर गुरु द्रोणाचार्य ने बेशक रक्षा करने के लिए अस्त्र-शस्त्र चलाने की शिक्षा दी थी, लेकिन आज यहां जो हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के जिला रेवाड़ी में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि अब गुरुग्राम में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। सिर्फ दुराचार नहीं बल्कि आरोपी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। गुरु द्रोण की नगरी में बेटियों के साथ हो रही अप्रिय घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। कभी छोटी बच्चियों तो कभी किशोरियों और कभी युवतियां व महिलाओं के साथ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की वारदातों ने यहां महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
हालांकि पुलिस इस मामले को वर्ष 2017 का बता रही है। आरोपी लड़की की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता आ रहा था। शीतला कालोनी में रहने वाली एक दसवीं कक्षा की छात्रा के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि उसकी बेटी ट्यूशन के लिए कोचिंग सेंटर जाती थी। आरोप है कि कोचिंग सेंटर में पीड़िता की सहेली ने उसकी दोस्ती प्रवीन राजपूत के नाम के युवक से कराई। कुछ दिन बाद आरोपी प्रवीन राजपूत उसे अपने एक दोस्त के मकान में ले गया और उसे नशील पदार्थ पिला दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेहोश होने के बाद परवीन ने मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती दुराचार किया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।