अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत, 11 घायल

Published On

नारनौंद (सच कहूँ न्यूज)। हांसी-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर नारनौंद के एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई (Pickup Collides Wth Tree)। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्यमहिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गांव राजथल की 12 व नारनौंद की दो महिलाएं राजस्थान के सैनीवास मैं किसी कार्य के लिए शनिवार को सुबह पांच बजे गांव राजथल से महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर गई थी।

जब वह शाम को वापिस आ रही थी तो नारनौंद में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया। जिसके कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई (Pickup Collides Wth Tree)। टक्कर इतनी भयंकर थी की गाड़ी पलट गई। हादस में तीन महिलाएं राजथल निवासी 57 वर्षीय वीरमति पत्नी रामनिवास, 62 वर्षीय कृष्णा पत्नी रामचंद्र 47 वर्षीय रानी पुत्री राजमल की मौत हो गई।

वही मनीषा पत्नी सुरेश, संतरों पत्नी बलजीत, सरोज पत्नी मुकेश, वीरमति पत्नी चंद्रभान, कविता पत्नी गुलजारी, सरोज पत्नी धर्मवीर, संतोष पत्नी रमेश, प्रेम पत्नी मेवा सिंह, नारनौंद निवासी अंजू पत्नी अशोक सहित तीन अन्य महिलाएं वह ड्राइवर को हिसार के लिए रैफर किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts