Blood Donation: डेंगू पीड़ितों के ईलाज में सहायता को ब्लॉक रोड़ी के सेवादारों ने किया रक्तदान

Published On

Blood Donation: सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक रोड़ी के दो सेवादारों ने इंसानियत की निस्वार्थ सेवा के तहत डेंगू पीड़ितों के इलाज हेतु रक्तदान किया है। Sirsa News

प्राप्त जानकारी के अनुसार गगनदीप इन्सां और जिले सिंह इन्सां किसी काम से सिरसा आए हुए थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डेंगू पीड़ितों को रक्त की सख्त जरूरत है। उन्होंने पूज्य गुरू जी के वचनों को फूल चढ़ाते हुए तुरंत अस्पताल जाकर रक्त करके इंसानियत का फर्ज निभाया। इस मानवता भलाई कार्य के लिए उक्त दोनों सेवादारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। Sirsa News

About The Author

Related Posts