महिला के खाते से 90 हजार 600 रुपये निकाले
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। अर्बन एस्टेट थाना के अंतर्गत एक महिला के मोबाइल फोन पर अज्ञात युवक द्वारा लिंक भेज कर उसके खाते से धोखाधड़ी (Fraud) कर 90 हजार छह सौ रुपए निकाल लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव डीघल हाल रोहतक सेक्टर पांच निवासी पूजा ने शिकायत दर्ज करवाई अज्ञात युवक ने उसके मोबाइल फोन पर गुगल पे के माध्यम से चार अलग-अलग नंबरों से एक लिंक भेजा और युवक ने फोन कर कहा कि वह तीन रुपए गुगल पे के जरिए भेज रहा है।
महिला ने जब अपने फोन पर आया लिंक खोला तो उसके खाते से एक दम 90 हजार छह सौ रुपए कट गए। महिला ने तुंरत उस मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया तो फोन बंद मिला। इसके बाद महिला बैंक पहुंची और अपने खाते को होल्ड करवाया। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला (Fraud) दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।