डबवाली में तेजधार हथियार से महिला का गला काट की हत्या, पुलिस कर रही जांच

Published On

सरसा (सुनील वर्मा)। डबवाली थाना क्षेत्र के गांव देसूजोधा में सोमवार रात को तेजधार हथियार से एक महिला का गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय रानी कौर के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। डबवाली सिटी एसएचओ सत्यवान शर्मा ने कहा कि केस की गहनता से जांच चल रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका 45 वर्षीय रानी कौर घर के आंगन में सोई हुई थी, जबकि उसका पुत्र कमरे के अंदर सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतका का पति गांव सकता खेडा में धान लगाने गाया हुआ था। घर पर दोनों मां बेटा ही मौजूद थे। जब सुबह मृतका का बेटा उठा तो उसने देखा, मां चारपाई पर खून से लथपथ थी, उसके बाद उसने शोर मचाया। आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts