पुलिस थाने से बाहर युवक पर चाकू से हमला

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। महम थाना के बाहर एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गांव निंदाना निवासी सूरजमल ने बताया कि उसने तुड़ी चोरी बाबत गांव के ही दो युवकों के खिलाफ महम थाना में शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने दोनो पक्षों को थाने में बुलाया था। इसी दौरान गांव का ही नरेश वहां पहुंचा और पुलिस के सामने ही उससे गाली-गलौच करने लगा। Rohtak News

सुरजमल ने बताया कि जब वह लघुशंका के लिए थाने से बाहर निकला तभी पीछे से संजीव ने उसे दबोच लिया और नरेश ने जेब से चाकू निकाल कर उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महम थाना पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Rohtak News

आग में जिन्दा जला एक परिवार, 7 की मौत!

About The Author

Related Posts