Murder : गाँव अमीन में युवक की बेरहमी से हत्या

Published On

शरीर पर मिले तेज धार हथियार के निशान ( Murder in village Amin)

पिपली (सच कहूँ/मोहित)। कुरुक्षेत्र के सबसे बड़े गांव अमीन में एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने खेत में हत्या कर दी। शव खेत में स्थित मोटर के कमरे में खून से लथपथ मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मृतक की पहचान रविकांत (36) के रूप में हुई है। वह खेती बाड़ी का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उसके बाजू व गर्दन पर हमले के गहरे घाव हैं

रविकांत के भाई दीपचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई रविकांत रात डेढ़ बजे के करीब खेतों में पानी लगाने के लिए गया था। अल सुबह 3 बजे के करीब वह भी दूसरे खेत में पानी लगाने पहुंचा। जब उसने सुबह 5 बजे अपने खेत में मोटर वाले कमरे में जाकर देखा तो वहां रविकांत बेड पर खून से लथपथ पड़ा था और उसके शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे। रविकांत पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है, जिससे उसके बाजू व गर्दन पर हमले के गहरे घाव हैं। दीपचंद ने आगे बताया कि उसका भाई शरीरिक रूप से बलवान था, कोई एक व्यक्ति उसे काबू नहीं कर सकता था।

  • इस हमले के पीछे 2 या 3 हमलावरों का हाथ है।
  • मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts