मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र की कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों के साथ हुई मीटिंग

Published On

कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं अमरेन्द्र

चंडीगढ़। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की ओर से अपने करीबी कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों ्रकी मीटिंग शुरू हो चुकी है। यह मीटिंग चंडीगढ़ में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के हैडक्वाटर में हो रही है। सभी कैबिनेट मंत्री व विधायक मीटिंग में पहुंच चुके हैं। अब सभी की नजरें कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पर टिकी हुई हैं कि वह मीटिंग दौरान कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। आपकों बता दें कि अमरेन्द्र अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग करते हुए कैबिनेट में कोई बड़ा फेरबदल करते हैं या नहीं यह तो मीटिंग के बाद ही पता चलेगा।

बड़ा फैसला क्या होगा इस पर चर्चा करना अभी मुमकिन नहीं है परंतु बताया जा रहा है कि अब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें वह उन कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं जो कि जनपद तौर पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के खिलाफ होते हुए सिद्धू खेमे के साथ जुडेÞ हैं। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की मीटिंग में कौन-कौन शामिल होने जा रहा है व उस मीटिंग में क्या कुछ होगा अभी कुछ साफ नहीं है। उल्लेखनीय है कि कैप्टन ने अपने करीबी कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों के साथ मीटिंग 11 बजे रखी थी लेकिन चंडीगढ़ में बारिश होने के कारण मीटिंग का समय आगे बढ़ा दिया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts