Pathankot: कार नहर में गिरी, तीन बैंककर्मियों की मौत

Published On

Pathankot (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में पठानकोट जिले के माधोपुर में रविवार देर रात एक कार के नहर में गिरने से तीन बैंककर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग थे, जिनमें दो सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे पर तीन अन्य की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सहायता से एक शव रात में ही नहर से निकाल लिया गया। दो शव आज सुबह निकाले जा सके। पुलिस उपाधीक्षक राजिंदर मिन्हास ने बताया कि पांचों पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी थे और रविवार को छुट्टी मनाने गये थे। मृतकों की शिनाख्त अशोक कुमार, विशाल और अजय बाबुल के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें:– Haryana Weather: सरसा में बारिश से तापमान में आई गिरावट, किसानों की चिंता बढ़ी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts