Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों ये तारीख नोट कर लो आ रहा है भयंकर तूफान!

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में 10 से 12 मई तक तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Sach Kahoon Picture
Published On

Haryana-Punjab-Weatherनई दिल्ली/हिसारसच कहूँ/संदीप सिंहमार। वेस्टर्न डिस्टरबेंस व चक्रवातीय परिसंचरण के कारण तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहने के बाद अब अगले तीन दिनों तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 से 12 मई के बीच आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई है। 9 से 11 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी दी गई है। आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा। इस दौरान केरल में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र और दिल्ली में बारिश हुई। देश में सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के वर्धा में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को हरियाणा में सबसे गर्म सरसा रहा। 

यहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी की चेतावनी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा में 10 से 12 मई के बीच बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में नौ मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 मई तक अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। दिल्ली और एनसीआर के इलाके में दोपहर या शाम को धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। नौ मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसी प्रकार अगले 3 दिनों में हरियाणा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस क्रॉस कर सकता है।

About The Author

Related Posts