विधायक राय ने सड़क परियोजना का रखा नींव पत्थर, 4.44 करोड़ की राशि होगी खर्च

Published On

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय (Lakhbir Singh Rai) ने हलके के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्पेशल असिस्टेंस फेज-2 स्कीम के तहत 4 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बन रही गांव नंदपुर केसो से आकड़ तक सड़क का नींव पत्थर रखा। जानकारी देते हुए विधायक राय ने बताया कि 8 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 10 फीट से 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है। यह सड़क सरहिंद पटियाला रोड को राजपुरा पटियाला रोड से सीधे तौर पर जोड़ने का काम करेगी। इस सड़क के निर्माण से फतेहगढ़ साहिब शहर की ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। इस परियोजना के पूरे होने से इलाके के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्राप्त होंगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण सुधार आएगा। Fatehgarh Sahib News

विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में विश्वस्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार कर रही है और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिले फतेहगढ़ साहिब में भी सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण के काम युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संपर्क सड़कों के नवीनीकरण और निर्माण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया गया है। पंजाब में करीब 43 हजार किलोमीटर संपर्क सड़कें हैं और उनकी मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए विशेष परियोजना लागू की गई है। इस योजना के तहत सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पांच सालों तक उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरे होने से इलाके के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर गांव और शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

About The Author

Related Posts