LPG Cylinder Supply Issues: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर कोटकपूरा में फूटा लोगों का गुस्सा

Published On

एजेंसी के बाहर किया प्रदर्शन

LPG Cylinder Supply Issues: कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। कोटकपूरा में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गैस एजेंसियों के दफ्तरों और गोदामों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसी के तहत वीरवार को यहाँ फरीदकोट रोड स्थित गीना गैस एजेंसी के दफ्तर के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि गैस एजेंसी का दफ्तर समय पर नहीं खोला जा रहा। Patiala News

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ और थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह बराड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने गैस एजेंसी का दफ्तर खुलवाया। इस मौके पर लोगों ने बताया कि वे पिछले 10-12 दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के दफ्तर और गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सप्लाई नहीं मिल रही। उनका कहना था कि उन्हें बार-बार आने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक तरफ गोदाम में लंबी लाइन लगी हुई थी और वहाँ से उन्हें दफ्तर भेजा गया, लेकिन जब वे दफ्तर पहुंचे तो वहाँ ताला लगा हुआ था। इस दौरान दफ्तर खुलने के बाद एजेंसी के मैनेजर ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार आज पूरा स्टाफ गोदाम में सप्लाई के काम में व्यस्त था, जिस कारण दफ्तर खोलने में देरी हुई। इस मामले में नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह बराड़ ने भी कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है और इस समय एजेंसी के पास लगभग 450 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि व्यवस्थित तरीके से काम किया जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। Patiala News

About The Author

Related Posts