पूज्य गुरू जी के Live दर्शन देने की खुशी में मलोट की साध-संगत ने 48 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Published On

पूज्य गुरू जी के पावन वचनों अनुसार मानवता भलाई के कार्य इसी तरह बढ़चढ़ कर करते रहेंगे : जिम्मेवार

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। इंस्टाग्राम पर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के फॉलोवर्स 10 लाख से पार होने की खुशी ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटकर मनाई। जिम्मेवार रमेश ठकराल इन्सां, सत्तपाल इन्सां, शंभू इन्सां, प्रदीप इन्सां, गोपाल इन्सां, सेवादार सुरेश गोयल इन्सां, शंकर इन्सां, मोहित भोला इन्सां, रिंकू बुर्जा इन्सां, सुनील जिन्दल इन्सां, वजीर इन्सां ने बताया कि जहां पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के शुभ आगमन की खुशी में ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं,

वहीं इंस्टाग्राम पर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के फॉलोवर्स 10 लाख से पार होने की खुशी में ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा 48 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरू जी के पावन वचनों अनुसार मानवता भलाई के कार्य इसी तरह बढ़चढ़ कर जारी रहेंगे। जिम्मेवारों ने बताया कि उनको बेहद खुशी है कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचन और प्रतिदिन जिन्दगी से जुड़े वीडियो साध-संगत के साथ-साथ आम लोगों को बहुत पसन्द आ रहे हैं। इसका अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही दिनों में पूज्य गुरू जी के इंस्टाग्राम अकाऊंट पर फॉलोवर्स की संख्या कुछ ही दिन पहले एक मिलियन (10 लाख) को पार कर गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts