साध-संगत ने जरुरतमंद को बनाकर दिया मकान

Published On

लहरागागा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक लहरागागा ने डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए स्थानीय ब्लॉक की साध-संगत द्वारा गांव लहल खुर्द में प्रगट सिंह इन्सां भंगीदास पुत्र चुग्घा सिंह के मकान बनाने में साध-संगत द्वारा तन की सेवा कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। भंगीदास बलवंत सिंह इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर सेवा की शुरुआत की। 15 मैंबर मलकीत सिंह इन्सां रिटायर्ड जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रगट सिंह इन्सां के पास अपना मकान न होने के कारण वह अपने भाई के मकान में परिवार सहित रह रहा था, प्रेमी भाई ने साध-संगत, जिम्मेवार कमेटी को अपना मकान बनाने की प्रार्थना की।

ब्लॉक की साध-संगत ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए मकान बनाने में तन की सेवा निभाई। साध-संगत की मेहनत से दो कमरे, बाथरुम और चारदीवारी बनाई गई। ग्रामीणों और परिवार ने डेरा सच्चा सौदा सरसा का तहदिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास बलवंत सिंह इन्सां, 15 मैंबर गुरजंट सिंह इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां, गमदूर सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के भाई और बहनें, दीपी सिंह इन्सां, गांधी राम इन्सां के अलावा पूरे ब्लॉक की समूह साध-संगत उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts