संगरूर पुलिस का ‘कासो ऑपरेशन’, दो संदिग्ध काबू

Published On

ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर भी कार्रवाई, जनता से सहयोग की अपील

संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। Caso Operation: पंजाब सरकार के नशा मुक्त राज्य बनाने के संकल्प के तहत संगरूर पुलिस ने शनिवार को जिले में कासो (कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन) अभियान चलाया। बस स्टैंड संगरूर क्षेत्र में किए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल (आईपीएस) ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ लड़ाई को तेज करना है। उन्होंने कहा कि संगरूर पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और इस तरह की मुहिम लगातार जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और समाज को नशे व अपराध से बचाया जा सके। Sangrur News

पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पुलिस को सही सूचना देकर सहयोग करें, जिससे अपने परिवारों को बचाया जा सके। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी जवानी को नशे में बर्बाद न करें। पंजाब पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें ताकि जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर एसएचओ सिटी संगरूर इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, एसएचओ सिटी-01 संगरूर सब-इंस्पेक्टर योगेश कुमार, एएसआई कुलविंदर कौर और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– Passport Lok Adalat: गाजियाबाद में इस दिन लगेगी ‘पासपोर्ट लोक अदालत’

About The Author

Related Posts