डकैती की योजना बना रहे सात आरोपी गिरफ्तार

Published On

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला इलाके में डकैती की योजना बना रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गढ़दीवाला थाना पुलिस टीम ने बेरा धुस्सी बांध के पास एक जंगली इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने आरोपियों को अपराध को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित सिंह उर्फ कीरत सिंह (नंगल, जिला गुरदासपुर), हरविंदर सिंह उर्फ मोनू और लवप्रीत सिंह उर्फ लवी (करनाणा, जिला शहीद भगत सिंह नगर), जसकीरत सिंह उर्फ जस्स (धुरिया),

जगजीत सिंह उर्फ रिक्की (अभोवाल, होशियारपुर), तरनजीत सिंह उर्फ तन्नू और गुरशरण सिंह उर्फ गोरा (कोटला नौध सिंह, बुल्लोवाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल (बरेटा मेक), तेज धार वाले हथियार, दो कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। Hoshiarpur News

यह भी पढ़ें:– पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

About The Author

Related Posts