पंजाब में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर परिवार पर की फायरिंग

Published On

महिला की मौत, बेटा गंभीर, गोलियां बरसाकर बदमाश फरार

जालंधर। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब में दिनोंदिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Jalandhar News) कर दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें:– बैंक का ही कैशियर एक करोड़ लेकर फरार, लोगों में मचा हड़कंप

मामला जालंधर के मैहतपुर इलाके का है। मैहतपुर के गांव उदोवाल में गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों का घर के बाहर जमावड़ा लग गया और जब अंदर जाकर देखा तो परिवार की महिला और दीपक नामक व्यक्ति लहूलुहान पड़े थे। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। और दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हमले में दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, यह पुलिस के लिए पहेली बना हुई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

रीडिंग लेने के बहाने से घर में घुसा बदमाश

घटना को अंजाम देने वाला हमलावर सुबह उदोवाल गांव में स्थित दीपक के घर मीटर रीडर बनकर आया था। उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो दीपक की मां बाहर आई। हमलावर ने कहा कि बिजली मीटर की रीडिंग लेनी है। इस पर दीपक की मां ने दरवाजा खोल दिया और हमलावर को घर के अंदर आने के लिए कहा। (Jalandhar News) हमलावर ने घर के अंदर घुसते ही महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर दीपक जब आया तो बदमाश ने उस पर भी फायरिंग कर दी। इसी दौरान दीपक ने अपना बचाव करना चाहा लेकिन फिर भी उसे गोली लग गई। गोलियां दागने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts