बीकेआई संगठन के दो गुर्गे पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार

Published On

विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर कर रहे थे काम, जांच जारी

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल के रूप में हुई है, जो एसबीएस नगर के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों- गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा- के निर्देश पर काम कर रहे थे। Jalandhar News

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पैसे वसूलने के लिए गढ़शंकर इलाके में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर कथित तौर पर दो बार गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनके संपर्कों (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज) का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से बीकेआई समर्थित नेटवर्क को कमजोर करने में बड़ी सफलता मिली है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Property Seal: बकाया संपत्ति कर पर जोन-3 में दो व्यावसायिक संपत्तियां सील

About The Author

Related Posts