Sirohi Road Accident: भयंकर रूप से भिड़े टैंकर और जीप, 8 की दर्दनाक मौत

Published On

Sirohi Road Accident: सिरोही (ब्यूरो)। राजस्थान में सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक जीप और टैंकर की टक्कर में एक बच्चे व दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उदयपुर जिले के ओगणा के रहने वाले ये श्रमिक एक जीप में बैठकर बालोतरा जिले के नाकोडाजी में मजदूरी के लिए जा रहे थे। Sirohi Road Accident

रात करीब साढेÞ आठ बजे पालनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर सामने से आ रहा टैंकर और उनकी जीप टकरा गए। मृतकों में ओगणा निवासी धनपाल (24), हेमंत (21),राकेश (25), मुकेश (25), जीप चालक सुमेरपुर निवासी कानाराम, ठेकेदार शिवगंज निवासी वरदाराम शामिल हैंं। पुलिस ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उदयपुर रेफर किया गया है जबकि अन्य को सिरोही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। Sirohi Road Accident

Organ Donation: खुद नहीं बच सकी लेकिन तीन लोगों की जिंदगियाँ बचा गईं सावित्री देवी

About The Author

Related Posts