राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेन्द्र का जयपुर में निधन

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आचार्य स्वामी धर्मेंद्र (Acharya Dharmendra) का आज सुबह जयपुर में निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। आचार्य धमेन्द्र पिछले एक महीने से यहां सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती थे। आचार्य का जन्म नौ जनवरी 1942 को गुजरात के मालवाड़ा में हुआ था। पिता महात्मा रामचंद्र वीर महाराज के आदर्शों और व्यक्तित्व का इन पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि इन्होंने बहुत कम उम्र में वज्रांग नाम से एक समाचार-पत्र निकाला।

उनके निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना भी की। आचार्य धमेन्द्र के निधन पर भाजपा विधायकों ने विधायक दल की बैठक से पहले दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आचार्य धमेन्द्र की पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts