Rajasthan Lok Sabha Election: अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन

Published On

Rajasthan Lok Sabha Election: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान संसदीय क्षेत्र-01 गंगानगर के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे, उन्हें शनिवार को नाम वापिसी के अंतिम दिन 30 मार्च को 3 बजे पश्चात् चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोकबंधु के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप इंदौरा को हाथ, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार देवकरण नायक को हाथी, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका बैलाण मेघवाल को कमल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। Sri Ganganagar News

इसी तरह इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी की कुलवंत कौर को हांडी, जय हिन्द कांग्रेस पार्टी के मेजर सिंह को कैमरा, भारतीय जन सम्मान पार्टी के राजेंद्र कुमार को टेलीफोन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। निर्दलीय उम्मीदवार कानाराम को कडाही, निर्दलीय उम्मीदवार दयाराम को एयरकंडीशनर और निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार को सिलाई की मशीन का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। Sri Ganganagar News

Congress Protest: कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने का कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर जमकर हुआ प्रदर्शन

About The Author

Related Posts