एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार की आत्महत्या

Published On

 ड्यूटी बदलने से था परेशान

सवाईमाधोपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में तनाव में आ कर एक पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शहर की मोबाइल यूनिट में तैनात एएसआई ने अपने क्वार्टर में ही सुसाइड की घटना को अंजाम दिया। मृतक एएसआई का नाम किशोर सिंह है, जिसने अपने क्वार्टर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह जब किशोर सिंह के घर पर पुलिस कैंटीन से एक व्यक्ति टिफिन लेने आया तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला। इस पर टिफिन लेने आए शख्स ने खिड़की से अंदर देखा तो बेडरूम में किशोर सिंह की लाश पड़ी थी।

कुछ दिन पहले ही किशोर सिंह को लाईन आॅफिसर के पद से हटाकर मोबाइल यूनिट में लगाया गया था। इस बात से ही किशोर सिंह तनाव में था। फिलहाल पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोर सिंह के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी है। किशोर सिंह का परिवार नागौर जिले के पलवा तहसील के सतावर गांव में रहता है। परिवार वालों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts