कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत

Published On

थालड़का (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गांव की सरकारी वन पौधशाला के आगे रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोहर की और तेज गति से कार नं. एचआर 51 एएफ 6037 आ रही थी। चालक ने कार को लापरवाही से चलाकर सामने से आ रहे बाईक चालक जुगल कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी थालड़का को टक्कर मार दी। जिससे बाईक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आस-पास के लोगों की मदद से जुगल कुमार को सरकारी हस्पताल रावतसर में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक के चाचा राकेश कुमार पुत्र सत्यानाराण निवासी थालड़का ने रावतसर थाने में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। राकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह लगभग सात बजे कार नं. एच आर 51 एएफ 6037 के चालक चंंचल पुत्र देवदत निवासी वार्ड सादुलशहर ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर मेरे भजीजे के बाईक को टक्कर मार दी। जिससे मेरे भतीजे जुगल कुमार की मौत हो गई। चालक के लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जुगल कुमार की शादी छ:माह पहले ही हुई थी। जुगल कुमार की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दोड़ गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts