By-election: इस नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मारी

Published On

By-election: रायसिंहनगर। नगरपालिका (Raisinghnagar Nagar Palika) उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के प्रत्याशी अशोक गोयल का आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी द्वारा उपाध्यक्ष अशोक गोयल को निर्वाचन पत्र सोपा गया। इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पार्टी जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह, पार्षद कमल चावला, मनीष कौशल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा प्रत्याशी को लेकर काफी दिन से घमासान चल रहा था, जिसको लेकर पार्टी की हाई लेवल बैठक लगातार 3 दिन से जारी थी। By-election

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में अग्रवाल धर्मशाला से नामांकन दाखिल करने के लिए पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष रावना हुए। उपाध्यक्ष पद को लेकर वार्ड नंबर 6 भाजपा पार्षद अशोक गोयल भी दावेदारी जता रहे थे, लेकिन एन वक्त तक वह अपने दावेदारी को लेकर जिसको लेकर पार्टी को अंतिम मौके पर पार्टी का प्रत्याशी अशोक गोयल को घोषित करना पड़ा। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था। रंग-गुलाल व पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। अंतिम मौके पर ही कमल चावला से नामांकन वापस भी करवा दिया गया। By-election

Bar Association Elections 2024: इस दिन होंगे बार संघ चुनाव! 1142 सदस्यों की सूची जारी

About The Author

Related Posts