”बुक बैंक” बना जरूरतमंद विद्यार्थियों का सहारा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

डेरा सेवादार भी कर रहे सहयोग

सादुलशहर (सच कहूँ/सेठी)। समाजसेवी संस्था आजाद क्लब निरंतर सामाजिक सेवाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बन रही है। कोरोना काल हो, लम्पी रोग जैसी महामारी या फिर किसी जरूरतमंद रोगी की सहायता हर परिस्थिति में क्लब ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। भारत विकास परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मनीष शर्मा के नेतृत्व में यह संस्था क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही है। Sadulshahar News

वर्तमान में विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और बच्चों को नई कक्षाओं के लिए पाठ्य सामग्री की आवश्यकता है, लेकिन बढ़ती महंगाई और पुस्तकों के ऊंचे दामों के चलते हर परिवार के लिए किताबें खरीदना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में आजाद क्लब द्वारा संचालित बुक बैंक जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सहारा बन रहा है। क्लब पिछले चार वर्षों से इस पहल को चला रहा है। सह-संयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि बुक बैंक के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को उपलब्धता के अनुसार नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि अभिभावक भी अपने बच्चों की पुरानी किताबें रद्दी में बेचने के बजाय बुक बैंक में जमा कर इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं। इस कार्य में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रिंका सचदेवा इन्सां, एलडी सुथार, अशोक गोयल, अभिषेक मन्नू, रेशम सिंह, रमन कुमार, जितेंद्र चावला, सैम सिंगला, राहुल शर्मा, टिंकु गुम्बर, मुकेश बिश्नोई, महेश कुमार मोट, अजय बाघला, पवन नरूला, धीरज सब्बरवाल सहित अन्य नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं। Sadulshahar News

About The Author

Related Posts