बाल साहित्यकार होंगे सम्मानित, 57 पुस्तकों का लोकार्पण

Published On

पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी का वार्षिक समारोह

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी (Pt. Jawaharlal Nehru Bal Sahitya Academy) की ओर से 6 सितंबर, बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम रंगायन सभागार में प्रात: 10 बजे से होगा। इसमें विभिन्न कलात्मक गतिविधियों के साथ अकादमी के 9 सम्मान, 16 पुरस्कारों का वितरण होगा और अकादमी की ओर से प्रकाशित ​बाल साहित्यकारों की 57 पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। Jaipur News

ये होंगे सम्मानित | Jaipur News

अकादमी द्वारा अपने प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू सम्मान से भोपाल के ख्याति प्राप्त लेखक पीयूष बबेले को नवाजा जायेगा। राजस्थान के वरिष्ठ बाल साहित्यकार स्व. मनोहर वर्मा सम्मान जगदीश प्रसाद शर्मा गिलूण्ड को तथा स्व. लक्ष्मी नारायण रंगा सम्मान डॉ. आईदान सिंह भाटी को प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर दीनदयाल शर्मा हनुमानगढ़, डॉ. भैंरू लाल गर्ग भीलवाड़ा, डॉ. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी लाड़नू , प्रभात सवाईमाधोपुर, तरूण दाधीच उदयपुर, डॉ. कृष्ण कुमार आशु गंगानगर को बाल साहित्य मनीषी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

डॉ. राजीव अरोडा होंगे मुख्य अतिथि

अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ . राजीव अरोड़ा, अध्यक्ष राजस्थान लघु उद्योग निगम होंगे वहीं खादी बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कला संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ विशेष अतिथि के तौर पर रहेंगी साथ ही डॉ. सतीश राय, सुश्री प्रियंका जोधावत एवं डॉ. फारूख आफरीदी भी विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

ये रहेंगे मुख्य आकर्षण

अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ दिव्य दृष्टि विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्र वन्दना से होगा। समारोह का एक प्रमुख आकर्षण भोपाल की संस्था ‘इकतारा’ के सहयोग से लगायी गयी पोस्टर एवं पुस्तक प्रदर्शनी होगी। इसके साथ ही समारोह में अकादमी द्वारा बालोपयोगी पुस्तक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। इस के साथ ही समारोह में अकादमी द्वारा प्रकाशित 57 पुस्तकों का लोकार्पण भी कराया जायेगा। इस अवसर पर अकादमी को महति सहयोग प्रदान करने वाले सुशील शुक्ला, निदेशक इकतारा भोपाल, पं. करण शर्मा , राजेन्द्र हंस जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– CHANDRAYAAN 3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वालीं ISRO की वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन…

About The Author

Related Posts