राजस्थान के भीलवाड़ा में दो समुदायों के बीच तनाव, भारी पुलिस तैनात

Published On

भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के मोड का निम्बाहेड़ा में दो समुदायों के दो युवकों के बीच जमीन पर कब्जा जमाने के मामले को लेकर झगड़ा होने एवं दो मोटरसाइकिलों में आग लगा देने के बाद शुक्रवार रात पुलिस तैनात करनी पड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा गोवर्धन लाल ने बताया कि मोड का निम्बाहेड़ा में इस्माइल ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और इस जमीन पर राजू माली कब्जा करना चाहता है।

इसे लेकर रात को दोनों में झगड़ा और मारपीट हो गई। इसके बाद राजू अपने साथियों के साथ जाकर इस्माइल के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस जाब्ता मौैके पर पहुंचा। स्थिति को देखते हुये गांव में पुलिस तैनात कर दी गई ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो वहीं पुलिस अधिकारी स्थिति पर निगाह रखे हुये है।

हमलावरों ने दूधिया को मारी गोलियां व चाकू से किए कई वार

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts