सीनियर ऑपन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता का अभिनन्दन

Published On

सादुलपुर, ओमप्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी चूरू लोकसभा प्रत्याशी पदम भूषण देवेन्द्र झाझडिय़ा एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. कौशल पूनियां ने राजस्थान राज्य कुश्ती संघ भरतपुर द्वारा आयोजित सीनियर ऑपन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 63 किलो भारवर्ग में चांदगोठी निवासी हरीश कुमार स्वामी पुत्र महेन्द्र कुमार स्वामी के गोल्ड मेडल जितने पर चांदगोठी गांव में माल्यापर्ण कर अभिनन्दन किया। Sadulpur News

अभिन्नदन कार्यक्रम में हरीश कुमार स्वामी की उपब्बिधी पर गाँव का प्रत्येक व्यक्ति सफलता की वजह से अपने खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा था। वहीं हरीश कुमार स्वामी इस तरह के स्वागत के बाद पूरी तरह से भाव-विभोर नजर आये तथा उन्होंने कहा कि शेखावाटी में जन्म लिया है यह मेरे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर पदम् भूषण देवेन्द्र झाझडिया ने कहा कि 63 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल जीतना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, हरीश कुमार स्वामी ने केवल चांदगोठी का नाम ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इसी दौरान हरीश कुमार स्वामी के माता-पिता को भी बहुत-बहुत साधुवाद दिया एवं खिलाडियों को हर सम्भव मदद के लिए आश्वासन दिया। Sadulpur News

Free Medicine Scheme: अब मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में निःशुल्क मिलेंगी सभी दवाइयां!

About The Author

Related Posts