ब्लड बैंक में रक्त की कमी, सूचना पर सेवादारों ने किया रक्तदान

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने रक्त की कमी की सूचना पाकर मानवता भलाई के लिए ब्लड बैंक पहुंचकर खून दान (Blood Donation) कर इन्सानियत का फर्ज अदा किया। सेवादार राजेंद्र सिंह हाडा के अनुसार दादाबादी में कृष्णा ब्लड बैंक में इन दिनों ब्लड की काफी कमी के चलते सेवादारों के पास कमी की सूचना मिली तो तत्काल ही सेवादार कमल इन्सां पुत्र कालूराम इन्सां तथा अनूप इन्सां पुत्र राजेंद्र इन्सां ने शुक्रवार को ब्लड बैंक जाकर खूनदान कर मानवता भलाई का पुण्य कार्य किया। सेवादारों के अनुसार सितम्बर माह परोपकार माह के रूप में मनाया जाता है। इसी माह में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां गद्दीनशीन हुए। इसी के चलते डेरा सच्चा सौदा सेवादार मानवता भलाई के कार्यां में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

यह भी पढ़ें – सुरेन्द्र इन्सां ने गुम हुआ पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts