Hanumangarh: जिला कलक्टर ने किया स्टीकर का विमोचन

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला कलक्टर कानाराम व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल कड़ेला ने हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के 26वें स्थापना दिवस पर स्टीकर (फ्लैग) का विमोचन किया। साथ ही हिन्दुस्तान स्काउट स्थापना दिवस व संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला कलक्टर कानाराम ने जिले में चल रही स्काउटिंग की गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। इस मौके पर जिला ऑर्गेनाइजर (स्काउट) दीपक यादव, जिला कमिश्नर गाइड सुनीता यादव, जिला कमिश्नर बुलबुल विजय लक्ष्मी, गाइड प्रभारी ज्ञानवती बिश्नोई, गाइड प्रियंका मौजूद रहे। Hanumangarh News

जिला ऑर्गेनाइजर (स्काउट) दीपक यादव ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स संगठन को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से फ्लैग विक्रय/वितरण योजना प्रारम्भ कर दस रुपए प्रति स्टीकर मूल्य का स्काउट/गाइड स्टीकर (फ्लैग) जारी किया गया है। इससे प्राप्त राशि से राज्य मुख्यालय, उदयपुर राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में एक आरक्षित कोष तैयार किया जा रहा है।

इसका उपयोग संगठन की सेवाभावी गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न आपदाओं में जैसे भूकम्प, बाढ़, अग्निकाण्ड दुर्घटना इत्यादि से पीडि़त व्यक्तियों की मदद के लिए किया जाएगा। जिला ऑर्गेनाइजर (स्काउट) दीपक यादव ने बताया कि जिले के सभी पंजीकृत विद्यालयों व महाविद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर की ओर से स्काउट स्थापना दिवस मनाया गया। Hanumangarh News

Mahayuti New CM: महायुति में भाजपा या शिवसेना, किसका होगा सीएम? शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने किया सा…

About The Author

Related Posts