शिक्षा, अनुशासन और संघर्ष से बनेगा मजबूत भारत - विवेक सर
केआईए क्लासेज के करियर काउंसलिंग सेमिनार में मेधावी छात्र हुए सम्मानित
भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: जनता बैंक्वेट हॉल में केआईए क्लासेज द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षक विवेक सर पहुंचे, जिनका संस्थान की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विवेक सर ने केआईए क्लासेज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण ऐसे होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अच्छे मार्क्स लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वही नीट पेपर लीक मामले को उन्होंने गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष किसी न किसी परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं, जो चिंताजनक है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और सख्ति करनी चाहिए।
संस्थान के निदेशक एवं संस्थापक अक्षित सर ने कहा कि केआईए क्लासेज का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा और सही दिशा प्रदान करना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।
एबीएस पब्लिक स्कूल बसेड़ा के प्रबंधक नीरज बालियान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रैंक होल्डर विद्यार्थियों को सम्मानित करना और उनका मार्गदर्शन सत्र आयोजित करना था। उन्होंने कहा कि केआईए क्लासेज वर्ष 2023 से बच्चों को सरकारी नौकरी की तैयारी करवा रही है। उन्होंने बताया कि अक्षित सर ने पिछले दो-तीन वर्षों में करीब 40 से 50 बच्चों को सरकारी नौकरियों में सफलता दिलाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम कुमार एवं प्रीतम कुमार मिश्रा ने किया। आयोजन में अक्षत सर (डायरेक्टर, केआईए क्लासेज), कैप्टन प्रविण कुमार, संजय राठी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, प्रवेंद्र दहिया प्रधानाचार्य, नीरजा बालियान प्रधानाचार्य, आर्यन राज कोशिक, हरेंद्र शर्मा, विजय तौमर, सविता चौधरी प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज जट मुझेडा,टीना चौधरी,निकिता शर्मा, रिया शर्मा, अंशु निर्वाल, उत्पल तोमर, सत्यव्रत, वाणी वत्स, श्वेत शर्मा, अभिषेक एवं नरेंद्र का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, जट मुजैड़ा, मॉडर्न इंटर कॉलेज, आर.जी. पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल (मोरना), जी.एस.एस. अकैडमी एवं जे.पी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। अंत में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
