खेत में पानी छोड़ने गए किसान की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव केरवा जाट में खेत में पानी देने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने राजीव गांधी अस्पताल पहुंचकर मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। मृतक किसान के परिजन रूप सिंह ने बताया की मृतक बच्चू सिंह चौधरी बीती रात अपने घर से खेत में पानी मोड़ने के लिए गया था लेकिन वह आज सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसको ढूंढते हुए खेत की तरफ पहुंचे जहा वह खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इस मामले की सूचना परिजनों ने उद्योग नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में मृतक बच्चू सिंह का पोस्टमार्टम कराया मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts