Crime News Update: बेटी के ससुराल आए पिता के साथ मारपीट, किया अपहरण

Published On

दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे हमलावर

हनुमानगढ़ Hanumangarh। बेटी के ससुराल में आए पिता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने व अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले जाने का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद से उक्त शख्स का कोई पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में उक्त शख्स की पत्नी ने संगरिया पुलिस थाना में सात नामजद व पांच-सात अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मरजानी (53) पत्नी शौकीराम ढोली निवासी गोगामेड़ी के पास, बकरियांवाली पीएस जमाल जिला सिरसा, हरियाणा ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह अपने पति शौकीराम के साथ अपनी लड़की कृष्णा जो कि संगरिया में रहती है, को मिलने के लिए दस जून को संगरिया आए। Crime News Update

सात नामजद व पांच-सात अन्य के खिलाफ मुकदमा

वह व उसका पति दोनों अपनी लड़की के घर संगरिया में थे। उसका पति शौकीराम व प्रकाश घर के बाहर गली में आपस में बातचीत कर रहे थे। इतने में भादू पुत्र कम्मु, भादू पुत्र मूलाराम, राजो, मसरा, आशुभ, जकड़, अंग्रेज व 5-7 अन्य लोग अचानक दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर आए। घर में जबरदस्ती गेट तोड़कर घुस गए। उसके पति शौकीराम के साथ मारपीट करने लगे। उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट की जो अक्सर बीमार रहती है। मारपीट करने पर उसकी पुत्री नीचे गिर गई और ज्यादा बीमार हो गई।

यह लोग उसके पति शौकीराम को घर के अन्दर से जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में डालकर अपहरण कर अपने साथ ले गए। उसे व उसके परिवार को अभी तक पता नहीं चला है कि यह लोग उसके पति को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर कहां ले गए। यह लोग उसके पति को जान से भी मार सकते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तफ्तीश हैड कांस्टेबल राजेश कुमार कर रहे हैं। Crime News Update

Marriage fraud case India: शादी का नाटक, झांसे में लेकर हड़पे 2.30 हजार रुपए व सोने-चांदी के जेवर

About The Author

Related Posts