5 दिन की दुल्हन जेवर-फोन लेकर फरार

Published On

हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र में फर्जी शादी का झांसा देकर 1.20 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महिलाओं ने साजिश रचकर युवक की शादी एक पहले से शादीशुदा महिला से करवा दी और रुपए ऐंठकर फरार हो गईं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डबलीबास पेमा निवासी श्योकुमार (32) पुत्र हनुमानदास स्वामी का हरिद्वार आने-जाने के दौरान एक महिला मोनिका माही से परिचय हुआ। शादी नहीं होने की बात बताने पर मोनिका माही ने हरियाणा में रिश्ता करवाने का भरोसा दिया। Hanumangarh News

15 मार्च को फोन कर श्योकुमार को कैथल (हरियाणा) बुलाया गया। 16 मार्च को वह अपने भाई और मामा के साथ कैथल पहुंचा, जहां मोनिका माही के साथ एक अन्य महिला मोनिका रानी (निवासी करनाल) मिली। दोनों ने रतिया क्षेत्र की एक युवती से शादी कराने की बात कही और 1.20 लाख रुपए खर्च बताया। इसके बाद सभी लोग रतिया पहुंचे, जहां ज्योति नाम की युवती दिखाई गई। युवक को लड़की पसंद आने पर वहीं वरमाला डालकर शादी करवा दी गई और युवती को साथ भेज दिया गया।

शाम करीब चार बजे युवती घर से फरार हो गई और जाते समय एक की-पैड मोबाइल फोन भी साथ ले गई

प्रार्थी के अनुसार डबलीबास पेमा पहुंचते ही दोनों महिलाओं ने 1.20 लाख रुपए ले लिए। अगले दिन हनुमानगढ़ कोर्ट परिसर में शपथ पत्र तैयार कर शादी को वैध दिखाने की औपचारिकता भी पूरी करवाई गई। पीड़ित ने बताया कि युवती घर में सामान्य रूप से रही, लेकिन रात में बीमारी और पेट दर्द का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से बचती रही। 22 मार्च को परिवार के सदस्य सूरतगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे युवती घर से फरार हो गई और जाते समय एक की-पैड मोबाइल फोन भी साथ ले गई।

संदेह होने पर जब प्रार्थी हरियाणा के रतिया पहुंचा तो पता चला कि ज्योति नाम की महिला पहले से शादीशुदा है और उसके पति का नाम राजवीर सिंह है। साथ ही उसकी जाति और वैवाहिक स्थिति भी गलत बताई गई थी। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मोनिका माही व मोनिका रानी से संपर्क किया तो उन्होंने साफ कहा कि यह उनका धंधा है और वे इसी तरह लोगों से ठगी करते हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसकरण सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts