गहलोत की आमजन से शांति बनाये रखने की अपील

Published On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम जन से सौहार्द एवं शांति बनाये रखने की अपील की है। गहलोत ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि हिंसा में उत्तर प्रदेश के ग्यारह लोगों की जान चली गई तथा कई लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा कि संविधान में धार्मिक समानता की बात कही गई लेकिन इस मामले में कई तरह के भ्रम पैदा किये जा रहे है। इससे लोगों में असंतोष है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की यह जिम्मेदारी है कि लोगों का भ्रम दूर करे ताकि शांति एवं सद्भाव कायम रह सके। उन्होंने कहा कि कानून को लेकर हो रही हिंसा से विदेशों में भी भारत की छवि खराब हो रही है। विदेशी अखबारों में यहां के हिंसा की खबरे मुख्य समाचार के रुप में प्रकाशित हो रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author