गहलोत ने जोशी को दी जन्म दिन की बधाई

Published On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए डा जोशी को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। इसी तरह विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने भी जोशी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने डा जोशी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा ईश्वर उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी डा जोशी को उनके जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts