धूमधाम से मनाया पावन अवतार माह
Published On
हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। ब्लॉक की नामचर्चा रविवार को टाऊन की नई आबादी गली नम्बर 15 में हुई। ब्लॉक नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार माह धूमधाम से मनाया गया। नामचर्चा में ब्लॉक से काफी तादाद में साध-संगत पहुंची।
ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां की देखरेख में सम्पन्न हुई नामचर्चा में जिम्मेवारों ने अधिक से अधिक मानवता भलाई के कार्य करने के लिए साध-संगत को प्रेरित किया। नामचर्चा में प्रेमी राजेन्द्र इन्सां, सुभाष इन्सां, हरीश इन्सां, राणजीत इन्सां, देशराज इन्सां, भोलासिंह इन्सां, इन्द्रसेन इन्सां ने शब्द बोले। प्रेमी रवि इन्सां ने ग्रंथ पढ़कर सुनाया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।