Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

सखी सेंटर का निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

गंदगी, बदबू और फर्नीचर की कमी मिलने पर दिए सुधार के निर्देश

Manmohan Picture
Published On

Sakhi Center Inspection: हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की ओर से जारी स्टेट एक्शन प्लान की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने गुरुवार को टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित सखी सेंटर का निरीक्षण किया। Hanumangarh News

निरीक्षण के दौरान सचिव ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संधारित रजिस्टरों की जांच की। इस दौरान सेंटर में कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के समय सेंटर परिसर में गंदगी एवं सीवरेज के पानी से बदबू की स्थिति पाई गई। इसके अलावा आवश्यक फर्नीचर की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। इस पर सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने सखी सेंटर की काउंसलर को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सचिव तेनगुरिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सखी सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में इन केन्द्रों पर बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों से संबंधित रिपोर्ट जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि सेंटर की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts