घायल शख्स के लिए मसीहा बना सेवादार

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक पक्कासारणा के डेरा सच्चा सौदा सेवादार ने पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए (Welfare Work) सड़क हादसे में घायल एक शख्स को अस्पताल पहुंचा मानवता का फर्ज अदा किया। जानकारी के अनुसार गत दिनों बनवारी लाल नायक निवासी  उत्तमसिंहवाला सड़क हादसे में घायल हो गए।

तभी वहां से गुजर रहे डेरा सच्चा सौदा सेवादार जगमीत सिंह इन्सां पुत्र दर्शनसिंह निवासी 28 एलएलडब्ल्यू ब्लॉक पक्कासारणा ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की दी हुई सीख पर चलते हुए घायल बनवारी लाल को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।  इसके चलते घायल को जल्द उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी। घायल शख्स के परिजनों ने इस कार्य के लिए पूज्य गुरुजी व सेवादार का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts