‘मेरी पहली रोटी गाय को’ का शुभारंभ

Published On

नोहर (सच कहूँ न्यूज)। मां ब्रह्माणी परिवार की ओर से शुरू किए गए सेवा प्रकल्प मेरी पहली रोटी (First Bread) गाय को का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रकल्प के तहत यहां के नेहरू बाल वाटिका प्राथमिक विद्यालय में बॉक्स की स्थापना की गई, जिसमें बच्चों द्वारा अपने लंच बॉक्स में लाई गई गाय की रोटी डाली जाएगी। Nohar News

मां ब्रह्माणी की सेविका प्रियंका भाकर, मां ब्रह्माणी मंदिर पल्लू के पुजारी गोवर्धन सिंह भाटी, मनीष गोल्याण, विनोद कंदोई आदि की मौजूदगी में इस अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे बच्चों में संस्कारों की नींव डालेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी धार्मिक परंपरा के अनुसार पहली रोटी गाय को देते हैं। इससे बच्चों में गाय के प्रति दया और परोपकार की भावना पैदा होगी। Nohar News

उन्होंने कहा कि मां ब्रह्माणी परिवार नोहर का यह प्रकल्प सराहनीय है, इससे औरों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय प्रधानाचार्य वर्तिका शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मनीष तलवाडिया, सोनू कंदोई, मुकेश हिसारिया, प्रशांत तलवाड़िया, मुकेश साहेवाल, रजत अग्रवाल, पुष्पा बालासरिया, विकास साहेवाल, हर्ष गोल्याण, सीताराम छिंपा, गौतम गोल्याण, विश्प हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सोनी, एडवोकेट मदन शर्मा, रोहताश सैनी, संतोष कंकर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन चाचाण ने किया। Nohar News

यह भी पढ़ें:– पचास साल बाद 11 अगस्त को चंद्रमा के लिए उड़ान भरेगा रूस का यान

About The Author

Related Posts