‘अपना घर अनाथ आश्रम’ में सामने आई एक सराहनीय मानवीय पहल
परिजनों के सुपुर्द किया मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक, परिवार ने जताया आभार | Gogamedi News
गोगामेड़ी (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। गोगावीर जन सेवा फाउंडेशन, मुन्सरी गोगामेड़ी द्वारा संचालित ह्यअपना घर अनाथ आश्रमह्ण बागड़ धाम में एक सराहनीय मानवीय पहल सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक 30 मार्च को रास्ता भटककर हिसार पहुंच गया था। वहां उसे एडवोकेट महेंद्र सिंह कुलेरी मिले। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत उसे अपने संरक्षण में लिया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गोगामेड़ी स्थित अपना घर अनाथ आश्रम के संचालक सतपाल बरोड़ को सूचना दी। Gogamedi News
महेंद्र सिंह कुलेरी ने मास्टर सुरेश (गोरखपुर) के साथ युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर गोगामेड़ी आश्रम पहुंचाया, जहां आवश्यक लिखित कार्यवाही के बाद उसे आश्रय दिया गया। युवक की मानसिक स्थिति सही होने पर उसने अपना नाम महावीर व अपना गांव गणेशपुर जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) बताया। इस पर आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ और मीडिया प्रभारी विनोद खन्ना के प्रयासों से युवक के परिवार का पता लगा। सूचना मिलते ही 12 अप्रैल को युवक का भाई रामलिखावन मुन्ना अपने साथी सतीश के साथ अपना घर आश्रम गोगामेड़ी पहुंचा।
उन्होंने बताया कि युवक लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कई दिनों से घर से लापता था, जिसकी तलाश में पूरा परिवार जुटा हुआ था। आश्रम में युवक को सुरक्षित पाकर परिवार और रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली और आश्रम परिवार का आभार जताया। आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ ने आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही के बाद एडवोकेट महेंद्र सिंह कुलेरी, मास्टर सुरेश गोरखपुर, मीडियाकर्मी दयाराम ढील और विनोद खन्ना की मौजूदगी में युवक को भाई के साथ उसके घर रवाना किया। Gogamedi News
About The Author