मोटर साइकिल सवार युवक चिट्टा ले जाते दबोचा

Published On

संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने मंगलवार देर रात आॅपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवक के कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पकड़ा गया युवक पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र का निवासी है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत संगरिया थाना प्रभारी विजय मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव माणकसर से शेरगढ़ के बीच फतेहपुर तिराहा रोही फतेहपुर में नाकाबंदी शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान करीब साढ़े बारह बजे वहां से मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसजे 0663 पर जा रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने रूकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से मिली पॉलीथिन की पारदर्शी थैली में दस ग्राम हेरोइन (चिट्टा) भरी थी। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से 27 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र जीतसिंह रायसिख निवासी अमरपुरा ढाणी चक 19 पीबीएन पीएस पीलीबंगा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तलवाड़ा झील थाना प्रभारी नवदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस टीम में एएसआई रतनलाल, हैड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल विजय, राजेन्द्र, हरीश, संजय व साइबर सैल हनुमानगढ़ के हर्षवर्धन शामिल थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts