North Western Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया महिलाओं को सम्मानित

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रधान कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार वर्ष-2024 में किए गए कार्य के आधार पर उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत 37 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनका चयन उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया। North Western Railway News

इस अवसर पर महाप्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ ने महिला कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डा. अंजू ने उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। प्रधान कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों में से लेखा विभाग में 8, वाणिज्य विभाग में 3, विधुत विभाग में 1, अभियांत्रिकी विभाग में 10, सामान्य प्रशासन विभाग में 3, यांत्रिकी विभाग में 01, चिकित्सा विभाग में 01, कार्मिक विभाग में 06, सुरक्षा विभाग में 01 एवं भण्डार विभाग में कार्यरत 02 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर विनोद कुमार, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/एचआरडी मेघा गोदारा देव उपस्थित रहे। North Western Railway News

QWAN KI DO NATIONAL CHAMPIONSHIP: करिश्मा और संदीप ने जीते मेडल

About The Author

Related Posts