अलवर: 30 मिनट में लूटे एक करोड़ रुपये, जानें, क्या है पूरा मामला

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने आज दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिलों पर आये छह बदमाशों ने आते ही बैंक के स्ट्रांग रूम की चाबी ले ली और बैंक में मौजूद बीस कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया बैंक में रखा सारा कैश एवं सोने चांदी के जैवरात लूट कर फरार हो गए। बैंक ने प्रारंभिक तौर पर माना कि यह लूट एक करोड़ है जिसमें ज्यादातर नगदी है और सोने चांदी के जेवरात भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कहना जल्दबाजी होगा कि कितने रुपए की लूट हुई है लेकिन लूट की राशि काफी अधिक है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र तैनात किए गए हैं और कई पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। भिवाडी सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कराई गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायर भी किए। पुलिस बैंक सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस वारदात को अंजाम देने में करीब 30 मिनट लगे जिसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में सामने आ रहे हैं। वारदात के समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे जिनसे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts