जिला जेल में घमासान! आपस में भिड़े कैदी!

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिला कारागृह में बंद बंदी आपस में भिड़ गए। कुछ बंदियों ने मिलकर एक बंदी को पीट दिया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में पांच बंदियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार जिला कारागृह में बंद बंदी सचिन पुत्र पप्पूराम की ओर से जेल कार्मिकों के माध्यम से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि पवन, सुनील उर्फ सन्नी, सुभाष नायक, सतनाम उर्फ संतराम व सुनील उर्फ धोलू ने सोमवार शाम करीब पांच बजे उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले ही बीजेपी जीती! सूरत से मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी

About The Author

Related Posts