Lok Sabha Election 2024: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान 2 मई को
Published On
Lok Sabha Election 2024: जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान राजस्थान के अजमेर लोकसभा क्षेत्र में नान्दसी गाँव में एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 195, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नान्दसी के कमरा संख्या 1 में स्थित बूथ पर दोबारा मतदान गुरुवार 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन विभाग ने आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं। Lok Sabha Election 2024
Bribery: ग्राम विकास अधिकारी पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार