साध-संगत ने गांव के बस स्टैंड पर लगवाया वाटर कूलर

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक के गांव धोलीपाल की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए गांव के बस स्टैंड पर वाटर कूलर स्थापित किया है ताकि भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ व ठंडा पानी मिल सके। रविवार को ब्लॉक के जिम्मेवारों ने डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार रिबन जोड़कर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस दौरान ठंडे-मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। इस दौरान ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां, गांव के भंगीदास प्रेम इन्सां, सन्दीप इन्सां, हुकमाराम इन्सां सहित गांव की साध-संगत मौजूद थी। वाटर कूलर लगवाने में स्वर्गीय मुखराम इन्सां के परिवार का विशेष सहयोग रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts